मूंगफली से भरे ट्रेक्टर-ट्राॅली व बस की भिड़ंत, सड़क पर पसरी मूंगफली, देखे खबर


  • बीकानेर, 10 दिसम्बर।
  • श्रीडूंगरगढ़ में मूंगफली से भरे ट्रेक्टर-ट्राॅली व बस की भिड़ंत के बाद मूंगफली हाइवे पर बिखर गई। थानाधिकारी वेदपाल श्योराण ने बताया कि बीकानेर की निजी बस जयपुर जा रही थी। हाइसे पर बस व मूंगफली से भरे ट्रेक्टर की टक्कर हो गई। हादसे के बाद सारी मूंगफली हाइवे पर बिखर गई और ट्रेक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके कारण एकबारगी मौके पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।