
रॉयल्टी ठेकेदार की अवैध वसूली से बीकानेर के ट्रक ऑपरेटरो मे आक्रोश
बीकानेर. जिले में रॉयल्टी ठेकेदारों की ओर से नाजायज रॉयल्टी वसूली में मनमानी की जा रही है। बीकानेर जिले में बजरी पर अवैध रॉयल्टी वसूली की जा रही है। प्रतिदिन दो ढाई हजार ट्रक बजरी से लोड होते हैं जिनकी जायज रॉयल्टी 38.50 रुपए प्रति टन है। जबकि रॉयल्टी ठेकेदारों द्वारा 120 रुपए प्रति टन से सिलिका सैंड बताकर बजरी की रॉयल्टी वसूलते हैं।
इसी प्रकार मुरहम की रॉयल्टी की 350 रुपए की रॉयल्टी रसीद काटते हैं और ट्रक मालिक से 3000 से 9000 रुपए लेते हैं। आरोप है कि इसमें रॉयल्टी ठेकेदार की खनिज विभाग प्रशासन से मिलीभगत है और इसका ट्रक मालिक विरोध करते हैं तो उनको डराया धमकाया जाता है। उनकी गाडिय़ों को माइङ्क्षनग विभाग द्वारा सीज करवाकर डेढ़ से दो लाख रुपए का जुर्माना लगा देते हैं।


