बीकानेर जिले में कोरोना का ग्राफ दिनों-दिन गिरता जा रहा है। आज अभी-अभी हमें प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को 20 कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए है। इसमें एक रोगी नागौर निवासी भी शामिल है। बीकानेर में जांचें कम होने के साथ-साथ पाॅजिटिव की संख्या में भी भारी कमी आई है। जहां 3000 के आस-पास जांचें होती थी तब संक्रमित भी करीब 300 के आस-पास होते थे लेकिन अब जांचें 400 के पास हो रही है तो पाॅजिटिव भी 20-30 के आस-पास आ रहे है।