
घर की पहली मंजिल के सिर्फ एक कमरे में आग लगी, वहां सो रहे युवक की मौत; नीचे परिवार को भनक तक नहीं लगी
नागौर जिले के डीडवाना में मंगलवार सुबह घर के एक कमरे में आग लग गई। इससे कमरे में सो रहे युवक की आग से झुलसकर मौत हो गई। जिस कमरे में आग लगी वह घर की पहली मंजिल पर था। चौंकाने वाली बात यह है कि नीचे पूरा परिवार था, जिसे आग की भनक तक नहीं लगी। पड़ोसियों ने परिवार को कमरे में आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम कमरे की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह साढ़े 5 बजे की है। विजय मीणा नाम का युवक पत्नी के साथ घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहा था। सुबह पत्नी उठकर नीचे चली गई। उसके कुछ देर बाद ही कमरे में आग लग गई। पड़ोसियों ने जब घर से धुआं निकलता देखा तो परिवार को सूचना दी।
इसके बाद परिजन दौड़ते-भागते पहली मंजिल पर पहुंचे। वहां कमरा पूरी तरह से जल चुका था। तुरंत फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई। फायर बिग्रेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कमरे में सो रहे विजय की मौत हो गई। कमरे में रखा बिस्तर और बाकी सामान भी जलकर राख हो गया।
ग्राउंड फ्लोर पर परिवार को आग की भनक तक नहीं लगी
घर में विजय के अलावा उसके माता-पिता, बच्चे और पत्नी थी। जो सभी ग्राउंड फ्लोर के कमरों में थे। आग का शुरुआती कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। जिसने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद मृतक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
हादसा या कुछ और ?


