कार की टक्कर से एक की मौत, मुकदमा दर्ज


बीकानेर। कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी सुमेरङ्क्षसंह पुत्र सुखदेवसिंह जाट उम्र 33 निवासी झुन्झुनू ने हितेन्द्र के खिलाफ नोखा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया हैं। प्रार्थी ने बताया कि घटना सुजानगढ़ रोड सोमलसर रात्रि करीब 11 बजे की हैं। जहां आरोपी युवक ने अपनी कार आरजे-14-यू-1859 से लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए ऊंट के टक्कर मारी। जिससे ऊंट चालक अमित की मौत हो गयी। हालांकि इस हादसे में कार चालक हितेन्द्र को भी चोटें लगी हैं। पुलिस ने धारा 279,337,304ए,429 के तहत मामला दर्ज कर जांच रावताराम को सौपी हैं।