पर्वतारोही मगन बिस्सा को प्रदत्त नेशनल तेनजिंग नोर्गे एडवेंचर लाइफ टाइम एडवेंचर अवार्ड 2019 डॉ. सुषमा बिस्सा ने ग्रहण किया। एनएएफ राजस्थान चेप्टर के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने के बाद बीकानेर पहुंचने हिमालय परिवार के प्रांतीय अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के सानिध्य में सदस्यों ने सादुलगंज स्थित वाटिका में स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर रजनी कालरा, गोविन्द शर्मा, सुधा शर्मा, संजय गुप्ता, अशोक प्रजापत, श्याम तिवारी, डा. आर पी एस तोमर, महेश पारीक उपस्थित थे ।
डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में वॉल परिसर में भी बीकानेर के साहसियों व खिलाडिय़ों ने डा. सुषमा का अभिनन्दन किया। इस अवसर पर बिहारी लाल, नरेश अग्रवाल, मुकेश शर्मा, सवाई सिंह, अशोक कुवेरा, यश शर्मा, रोहिताश्व बिस्सा, आजाद बिस्सा व ओजस्वी बिस्सा उपस्थित थे । इस अवसर उपस्थितों ने मगन बिस्सा के तैलचित्र पर पुष्पांजली भी अर्पित की । उल्लेखनीय है कि बीकानेर पहुंचने पर जिला कलक्टर नमित मेहता ने भी सुषमा बिस्सा को बुके भेंट कर अवार्ड प्राप्ति पर बधाई दी थी ।