पीटीईटी परीक्षा 16 को, अभ्यर्थियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान, पढ़े खबर


  • बीकानेर 12 सितम्बर।
  • सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय द्वारा 16 सितम्बर को आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। समन्वयक डाॅ. जी. पी. सिंह ने बताया कि शनिवार को सम्भागीय एवं जिला पर्यवेक्षकों की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें पीटीईटी परीक्षा से संबंधित समस्त महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार कर आवश्यक निर्देश दिये गये। इस बैठक में कोविड संबंधी सरकारी एडवायजरी की पालना के विशेष निर्देश दिये गये। डाॅ. सिंह ने बताया कि पीटीईटी परीक्षा दो पारियों में 16 सितम्बर को चार वर्षीय बीए/बीएड, बी.एससी./बीएड. पाठ्यक्रम हेतु प्रातः 9 से 12 एवं दो वर्षीय बीएड पाठ्क्रम हेतु दोपहर 3 से 6 बजे तक आयोजित की जावेगी। डाॅ. सिंह ने कहा कि सोशल डिस्टेसिंग की पालना करते हुए लगभग 2100 परीक्षा केन्द्र पूरे प्रदेश में स्थापित किये गये हैं।

अभ्यर्थियों को यह करना होगा जरूरी
  • परीक्षार्थी मास्क पहनकर आऐगें।
  • फिजीकल डिस्टेसिंग की पालना करनी होगी।
  • परीक्षार्थियों के अभिभावकों को भी गाइडलाइन फाॅलो करनी होगी
  • परीक्षार्थी को अपने साथ वैध फोटो आईडी लेकर आनी होगी।
  • वैध फोटो आइडी, प्रवेश-पत्र व मास्क के बिना उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • परीक्षा समय से एक घंटे पहले केन्द्रों पर प्रवेश दिया जाएगा।
  • परीक्षा के लिये अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र अधिकृत वेबसाइट से डाउनलोड करने होगेें।