मैत्री पीस फाउण्डेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर एक आॅनलाईन ब्यूटी काॅन्टेस्ट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बीकानेर की बेटी इप्शिता अरोड़ा ने ‘‘मिस टीन इण्डियन शाईनिंग स्टार 2020’’ का खिताब जीता।
मैत्री पीस फाउण्डेशन के फाउण्डर प्रेजीडेन्ट डाॅ. आशीष मालवीय ने बताया कि देशभर से अलग-अलग राज्यों से कई प्रतिभागियों ने इस काॅन्टेस्ट में भाग लिया। टेस्ट में सभी राउण्ड आॅनलाईन किए गए।
इप्शिता ने बड़ी खूबसूरती से सभी राउण्ड में सफलता हासिल की तथा सभी जजो ने इप्शिता की बढ़-चढ़कर तारीफ की। इससे पहले इन्दौर में भी इप्शिता ने राष्ट्रीय पुरस्कार का खिताब जीत चुकी है तथा मिस राॅयल राजस्थान का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है।