दो पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत में वृद्धा की मौत,पढ़े खबर


  • बीकानेर/1 अक्टूबर
  • बीकानेर जिले में नोखा तहसील के पारवा गांव के पास गुरुवार सुबह 4:00 बजे दो पिक अप गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई और एक दर्जन व्यक्ति घायल हो गए। हादसे के कारण वहां जाम लग गया। सूचना मिलने पर ड्यूटी अधिकारी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।

  • राजेंद्र सिंह ने बताया कि नागौर से बीकानेर सब्जी लेकर जा रही एक पिकअप गाड़ी की सामने से मजदूरों को लेकर आ रही पिकअप गाड़ी से भिड़ गई। आमने-सामने की भिड़ंत में मजदूरों वाली पिकअप में सवार बुजुर्ग महिला रज्जो देवी की मृत्यु हो गई। हादसे के कारण वहां जाम लग गया।

  • घायलों को बीकानेर पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर सीओ नेम सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे हैं। दोनों गाड़ियों को क्रेन की सहायता से सड़क से हटा कर रास्ता खुलवाया गया और गाड़ियों को नोखा थाने लाया गया। मृतका का शव बागड़ी रेफरल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। मृतका हनुमानगढ़ जिले की निवासी है।