फोटो और वीडियो में एडिटिंग करके लगाए युवती के आपत्तिजनक फोटो, वायरल करने की धमकी देकर मांगी रकम


  • जयपुर करधनी थाना क्षेत्र की एक युवती को ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामना आया है। आपत्तिजनक फोटो और वीडियो में को एडिट करके एक युवती के फोटो लगाकर उससे एक लाख रुपए की मांग की गई। पुलिस ने आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

  • ब्लैकमेलिंग की शिकार हुई 23 साल की युवती निवारु रोड, करधनी की रहने वाली है। उसने रिपोर्ट में बताया है कि उसे ईमेल पर 1 नवंबर 2020 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भेजी थी। इन सभी फोटो और वीडियो में युवती के फोटो भी जोड़ रखे है। यह देखकर युवती माजरा समझ नहीं सकी। वह परेशान हो गई।

  • इसके बाद ईमेल भेजने वाले युवक ने लगातार एडिटिंग किए फोटो व वीडियो भेजना जारी रखा। इसके बाद उसने युवती को इन फोटो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकियां देकर ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर दिया और उससे एक लाख रुपए की डिमांड कर रहा है। तब युवती ने परिजनों को इसके बारे में बताया। इसके बाद करधनी थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया।