अब नही रहेगी ऑक्सीजन की कमी,बीकानेर को आज विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से ऑक्सीजन बैंक का शुंभारभ


  • ऑक्सीजन की कमी से झूझ रहे बीकानेर को आज विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से ऑक्सीजन बैंक का शुंभारभ किया गया हैं। जहंा पर आसानी के साथ ऑक्सीजन का सिलेण्डर मिल जायेगा। आज नोखा रोड पर इस बैंक का शुंभारभ किया गया हैं। इस सम्बंध में पूर्व यूआईटी चैयरमैन महावीर रांका ने बताया कि एक बार शुरूआत में 200 सिलेण्डर के साथ इस बैंक का रामलाल सुरजदेवी रांका सहित विभिन्न ट्रस्टों के माध्यम से सहयोग से शुरूआत की गयी हैं।
  • रांका ने बताया 52 सिलेण्डर और दानदाताओं ने बीकानेर के लिए भेंट किए हैं। रांका ने बताया कि मानव सेवा के लिए इस बैंक में अनेक भामाशाहों ने अपनी इच्छा के अनुरूप सहयोग किया है। जो भी सहयोग करना चाहता है निसकोंच कर सकता हैं। इस दौरान देहात भाजपा अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहें।