
अब 20 जून तक सामान्य शुल्क में भर सकेंगे स्नातक विद्यार्थी एमजीएसयू परीक्षा फॉर्म
बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय , बीकानेर द्वारा परीक्षा 2021 के लिए भरे जा रहे स्नातकोत्तर , विधि एवं शिक्षक – प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के परीक्षा आवेदन भरने तिथि मेंअभिवृद्धि करते हुए दिनांक 20 जून , 2021 तक सामान्य शुल्क में , 21 जून से 25 जून , 2021 तक 100 रू . विलम्ब शुल्क एवं 26 जून से 30 जून , 2021 तक दुगने शुल्क सहित ऑनलाईन परीक्षा फार्म भरने की अनुमति प्रदान की गई है । ऑनलाईन आवेदन के सम्बन्ध में दिशा – निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं । इसी प्रकार विद्यार्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुए स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को परीक्षा 2021 के लिए चार गुणा शुल्क के साथ आवेदन करने हेतु दिनांक 16 जून से 20 जून , 2021 तक अनुमति प्रदान की गई है । परीक्षा नियंत्रक डॉ . जे.एस. खीचड़ ने बताया कि परीक्षा फार्म भरने वाले विद्यार्थी आवेदन की हार्ड प्रति लॉकडाउन की स्थिति सामान्य होने पर सम्बन्धित महाविद्यालय में जमा कराएंगे ।


