अब नहीं चला सकेंगे 15 साल पुराने वाहन, राजस्थान के इन शहरों में परिवहन विभाग ने लगाई रोक


Rajasthan live 24×7 Jaipur।राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, कोटा, अलवर और जोधपुर जिले के शहरी क्षेत्रों में 1 अप्रैल 2022 से 15 साल पुराने कॉमर्शियल वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं होगी.

राजस्थान लाइव राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, कोटा, अलवर और जोधपुर जिले के शहरी क्षेत्रों में 1 अप्रैल 2022 से 15 साल पुराने कॉमर्शियल वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं होगी। राजस्थान परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर 15 साल पुराने कॉमर्शियल डीजल वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है। राजस्थान लाइव. पहले लोगों की सुविधा को देखते हुए 31 मार्च तक संचालन की छूट दी गई थी. अब करीब 15 दिन बाद यह मियाद खत्म होने वाली है.

आपको बता दें कि मुख्य जिलों से प्रदूषण कम करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से लगाई गई रोक को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने यह आदेश जारी किए हैं. इस आदेश के अनुसार 1 अप्रैल से राजस्थान के 5 शहरों में 15 साल पुराने कॉमर्शियल डीजल वाहन चलाने की परमिशन नहीं होगी.

साथ ही आपको बता दें कि 15 साल पुराने कॉमर्शियल वाहनों के लिए फिटनेस प्रमाण पत्र और परमिट जारी नहीं किए जाएंगे. इतना ही नहीं इनके फेज वाइज परमिट भी जारी नहीं किए जाएंगे. इससे पहले दिल्ली में भी पुराने वाहनों के संचालन पर रोक के आदेश जारी हो चुके हैं. अगर कोई वाहन चालक अपने पुराने वाहन को किसी अन्य जिलों में चलाना चाहता है तो उसे जिला परिवहन अधिकारी से अनुमति लेनी होगी।