नोखा:करंट लगने से एक महिला की मौत, देखें खबर


  • नोखा मंगलवार को करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। राजस्थान लाइव 24×7 प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़सर गांव में स्थित खेत पर टयुबवैल पर महिला सुखी पत्नी शिवरतन के करंट आ गया। करंट की सूचना पर उसके परिजन उसे बागड़ी अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को बागड़ी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।