रविवार 4 अप्रैल को फिर कोरोना के आंकड़ों में नया रिकॉर्ड, देखे ख़बर


  • राजस्थान में रविवार 4 अप्रैल को फिर कोरोना के आंकड़ों में नया रिकॉर्ड बनाया है। यहां पिछले 24 घंटे में 1,729 नए केस मिले हैं, जबकि 2 लोगों की मौत हुई है। जयपुर और कोटा में नए पॉजिटिव का दोहरा शतक लगा है। वहीं, जोधपुर और उदयपुर में संख्या 100 से ज्यादा रही।

  • स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा घातक और तेजी से फैलने वाली है। शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संग हुई बैठक में हेल्थ सेक्टर से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इस दूसरी लहर में संक्रमण एक से 30 व्यक्तियों में फैलने की आशंका रहती है। यही कारण है कि बीते कुछ दिनों से कोरोना की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है।

  • 8 जिलों में आए 68% केस, अजमेर-नागौर में एक-एक की मौत
    राजस्थान में सबसे ज्यादा पॉजिटिव जयपुर में 258 मिले हैं। इसके बाद कोटा 225, जोधपुर 194, उदयपुर 137, भीलवाड़ा और अजमेर में 96-96, डूंगरपुर 85 और सिरोही में 83 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। राजस्थान में रविवार को मिले 1,729 केस के 68 फीसदी मामले तो इन 8 जिलों में सामने आए हैं। इनके अलावा चित्तौड़गढ़ 68, राजसमंद 52, पाली 48, बीकानेर 39, अलवर 38, झालावाड़ में 32 केस मिले हैं। अजमेर और नागौर में एक-एक मरीज की मौत हो गई।

  • जयपुर में एक्टिव केस 2 हजार के पार
    कोरोना केस की संख्या में बढ़ोतरी के साथ एक्टिव केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं। आज 1142 एक्टिव केस की संख्या बढ़ी है, जिसके बाद पूरे राज्य में एक्टिव केस बढ़कर 12,878 पर पहुंच गए हैं। जयपुर में एक्टिव केस आज 2,383 पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा जोधपुर, कोटा और उदयपुर में एक्टिव केस एक हजार के पार हो गए हैं।