आज जारी हो सकती है नई गाइडलाइन,आज विधायकों के साथ बैठक; सीएम ने कहा- दूसरी लहर घातक


  • जयपुर कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को सीएमआर पर कोविड समीक्षा बैठक की। इसमें अफसरों को कहा कि सामाजिक-धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को सीमित करने, कर्फ्यू का समय बढ़ाने, विवाह एवं अन्य समारोह में लोगों की संख्या कम करने, कार्यस्थलों पर कार्मिकों की उपस्थिति घटाने, सार्वजनिक परिवहन में यात्री संख्या कम करने के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए जाएं। गहलोत ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे लाॅकडाउन की तरह संयमित व्यवहार करें।

  • कोविड की दूसरी खतरनाक लहर से प्रदेशवासियों के जीवन की रक्षा में राज्य सरकार कोई कमी नहीं रखेगी। जनता खुद ही ऐसे रहे जैसे लॉकडाउन लगा हो। अफसरों ने बताया कि निजी अस्पतालों को 40% बेड कोविड मरीजों के लिए रिजर्व रखने के आदेश कर दिए गए हैं।

  • प्रदेश में 996 माइक्रो कंटेनमेंट जोन : गृह विभाग के अनुसार जिलों में 996 माइक्रो कन्टेनमेन्ट जोन चिन्हित किए गए हैं। 398 परिसरों को सीज किया गया है। होम आइसोलेशन की पालना नहीं करने वाले 63 लोगों को संस्थागत क्वारेंटाइन में भेजा गया है।