24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में फिर उछाल, कल की तुलना में सामने आए 8 हजार अधिक पॉजिटिव केस


  • भारत में कोरोना वायरस के रोजाना आने वाले मामलों में आज फिर बढ़ोतरी देखी गई है। कल जहां बीते 24 घंटे में 55 हजार नए पॉजिटिव केस सामने आए थे, वहीं आज 63 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। हालांकि ये आंकड़े भी उन दिनों की तुलना में कम हैं, जब रोजाना 90 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे थे।
  •  स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 63,509 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही 730 मरीजों की इस महामारी ने जान ले ली है।
  • इसके साथ ही अगर कुल आंकड़ों पर नजर दें तो देश में अब तक कोरोना के कुल 72,39,390 मामले हो चुके हैं। इनमें से 8,26,876 एक्टिव केस हैं। इसके साथ ही  63,01,928 मरीज या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना महामारी ने भारत में 1,10,586 मरीजों की जान ले ली है।