कोरोना नियमों में लापरवाही,निगम दस्ते ने 9 दुकानों को किया सीज,काटे चालान


  • बीकानेर।
  • प्रदेश और शहर मेें कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। जिसके चलते प्रशासन द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी के चलते कोरोना की एडवाइजरी का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ बीते कई दिनों से कार्रवाई कर रही नगर निगम की टीम ने आज कार्रवाई की है। निगम की टीम ने आज कोरोना गाइडलाईन की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने आज 9 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीज की कार्रवाई की है
  • निगम की टीम ने आज गंगाशहर रोड़ पर 2,गंगाशहर बाजार में 3,बाबू जी प्लाजा में 3 और दाऊ जी रोड़ पर एक दुकान को सीज किया है ।निगम द्वारा उपायुक्त पंकज शर्मा तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी कनिष्क कटारिया के नेतृत्व में गठित दलों में बिना मास्क लगाए प्रमुख मार्गो पर घूम रहे 10 लोगों के खिलाफ पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।वहीं नौ प्रतिष्ठानों को अस्थाई रूप से सीज करते हुए उनके विरुद्ध 4 हजार 500 रुपये की शास्ति लगाई।
  • इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वाले तीन लोगों के खिलाफ तीन सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में रेवन्यु अधिकारी अल्का बुरड़क,अशोक कुमार व्यास,जगदीश खीचड़ ,हितेश यादव,नेक मोहम्मद,अनिल तंवर,बुलाकी सियोता,किसन व्यास,विनोद स्वामी,अनुज,नवल कुमार शामिल थें।