मेरी मम्मी श्रीमती जयश्री सोनी W/O सुरेंद्र सोनी, उम्र 49 वर्ष, बिलावत सुनारों की बड़ी गुवाड़ बीकानेर (राज.), का दिनांक 11.11.2020 को 1.03 पर कोरोना टेस्ट करवाया गया था, जिसकी (id 08093227003) SRF ID 0809300227348 है
दिनांक 12.11.2020 को फ़ोन आया और बताया गया कि मेरी मम्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव है। जिन 213 पॉजिटिव व्यक्तियों की सूची जारी की गई, उसके कर्मसंख्या 169 पर जयश्री का नाम अंकित है जिसमें उनको पॉजिटिव दर्शाया गया है।
दिनांक 12.11.2020 को मेडिकल टीम मेरे घर आई और मुझसे पूछा गया कि हॉस्पिटल में भर्ती करोगे या घर पर क्वारंटाइन करोगे तब मैंने बताया कि उनकी तबियत ज्यादा खराब नही है, घर पर ही रखेंगे, तो उन्होंने दवाइयां दे दी और कहा कि अगर तबियत ज्यादा खराब हो जाये तो कोविड हॉस्पिटल ले जाना और पूरे परिवार को होम क्वारंटाइन कर दिया घर पर प्रवेश वर्जित का नोटिस चस्पा कर दिया।
मेरी मम्मी को कोरोना पॉजिटिव का पता चला तो वो घबरा गई और धीरे-धीरे उनकी तबियत ज्यादा खराब होने लगी अगले दिन दिनांक 13.11.2020 को उन्हें कोविड हॉस्पिटल ले जाना पड़ा , मेरी मम्मी इतनी घबरा गई कि उन्होंने हमसे कहा कि आप कहाँ लेके जा रहे हो मैं वहाँ मर जाउंगी।
लेकिन मजबूरीवश हमे उन्हें कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा। धीरे-धीरे उनकी तबियत बिगड़ती गयी और 14.11.2020 रात्रि को उनका कोविड हॉस्पिटल में निधन हो गया।
दिनांक 16.11.2020 को मेरे भाई वरुण के मोबाइल पर मेरी मम्मी की नेगेटिव रिपोर्ट का sms आया जो टेस्ट 11.11.2020 को करवाया गया था । फिर मेने ऑनलाइन भी रिपोर्ट निकलवाई जो नेगेटिव ही थी।
मेरी मम्मी की रिपोर्ट नेगेटिव थी और उन्हें पॉजिटिव मानकर कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जिससे उनका निधन हो गया।अगर मेरी मम्मी को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती न करके मेडिकल यूनिट में भर्ती किया होता तो वो घबराती नही और उनकी जान बच जाती, मेरे पापा की इस सदमे से हालात बहुत खराब हो गयी है।मुझे खेद है कि मेरी मम्मी का अंतिम संस्कार धार्मिक रीति-रिवाज से नही हो सका। उनको अंतिम वार घर नही ला सके। अतः आप सबसे निवेदन है कि मेरी मम्मी को न्याय दिलवाने के लिए हमारा सहयोग करे ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके।