डाकघर से पिस्तौल दिखाकर साढ़े तीन लाख रूपए लूटने के मामले में नयाशहर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांच आरापियों को किया गिरफ्तार


  • बीकानेर।
  • लालगढ़ रेलवे वर्कशॉप के पास डाकघर से पिस्तौल दिखाकर साढ़े तीन लाख रूपए लूटने के मामले में नयाशहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश किया है। इस लूटकांड में शामिल पांच आरापियों केा गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार इस वारदात के बाद एसआई संदीप बिश्नोई टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अपराधियों का रिकॉर्ड चेक करते हुए कुछ सुराग जुटाए। संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की टीम द्वारा
लगातार किए गए प्रयास रंग लाए
  • पुलिस टीम द्वारा लगातार किए गए प्रयास रंग लाए। टीम ने सीसीटीवी फुटेज देखे। मुखबीर सूचना मिलने पर कईयों को गिरफ्तार किया गया जिसमें पांच आरोपियों की संदिग्धता पाई गई। उससे गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ में पांचों आरोपियों ने लूट करना स्वीकार किया। पुलिस टीम में एसआई संदीप बिश्नोई, हैडकांस्टेबल गजेन्द्र, लखविन्द्र,योगेन्द्र व डीएसटी टीम के अब्दुल सत्तार, बिठू शामिल थे। इस पूरी वारदात को खुलासा करने में वासदुेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल पांचों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।