बीकानेर स्थापना दिवस के मौके पर नवदीप बीकानेरी का नया गीत ”डागले किन्ना उड़े”, देखे वीडियो गीत


  • बीकानेर स्थापना दिवस पर पतंगबाजी का आनंद इस बार सौ गुना होने वाला है। जीजीवाला ग्रुप ने आखातीज पर नवदीप बीकानेरी का एक गाना लॉन्च किया है। लॉन्चिंग के साथ ही सोशल मीडिया पर इस गाने ने खलबली मचा दी है। कुछ ही घंटों में लोगों की जुबान पर चढ़े इस गाने ने आखातीज यानी अक्षयतृतीया के सभी गानों को पछाड़ दिया है।
  • ‘डागळे किन्ना उड़े’ टाइटल वाला यह राजस्थानी गीत नवदीप बीकानेरी ने लिखा और गाया है। गोविंद सारस्वत के जीजीवाला ग्रुप ने इसे लॉन्च किया है। वहीं महेश प्रजापत के डायरेक्शन में नवदीप बीकानेरी, गोविंद सारस्वत, सूर्या, विशाल आदि पर इसे फिल्माया गया है।