एक्टिव केसों में महाराष्ट्र का 59 फीसदी योगदान
महाराष्ट्र के जिलों की बात करें तो 26,468 एक्टिव केसों के साथ पुणे पहले नंबर पर है। इसके बाद 18,114 एक्टिव केस के साथ नागुपर दूसरे और 13309 केस के मुंबई तीसरे नंबर पर है। ठाणे में 12680 और नासिक में 8035 एक्टिव केस हैं। इस तरह से देखें थे देश में कोरोना एक्टिव केसों में 59 फीसदी तो महाराष्ट्र से हैं। महाराष्ट्र के दो जिलों पुणे और मुंबई में कोरोना केस में तेजी से वृद्धि हुई है। अभी की तुलना में 11 मार्च को पुणे में 18474, मुंबई में 9973 और नागपुर में 12724 एक्टिव केस थे।केरल का योगदान 12.24 प्रतिशत
भारत के सक्रिय मामलों में केरल का योगदान 12.24 प्रतिशत है। केरल में सबसे ज्यादा एक्टिवक केस पांच जिलों से हैं। इनमें एर्नाकुलम (3282), पठानमथिट्टा (2564), कन्नूर (2483), त्रिशूर (2299) और कोझीकोड (2205) एक्टिव केस हैं। पिछले कुछ दिनों में पंजाब में भी कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में 1000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। देश के कुल एक्टिव केसों में पंजाब का योगदान 5.34 फीसदी है।
पंजाब का 5.34 प्रतिशत योगदान
एक्टिव केस की बात करें तो पिछले कुछ दिनों में, पंजाब कोविद -19 संक्रमणों के केंद्र के रूप में उभरा है, राज्य में प्रतिदिन 1,000 से अधिक संक्रमण की सूचना है। जबकि भारत के सक्रिय मामले में राज्य का योगदान 5.34 प्रतिशत है, सबसे खराब जिले जालंधर (1,585), एसएएस नगर (1,338), होशियारपुर (1,301), पटियाला (1,201) और एसबीएस नगर (1,173) हैं।