विधायक बिश्नोई ने की सारूण्डा व रोड़ा से पांचू तक सड़क की तत्काल मरम्मत करवाने की मांग


  • नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने आज अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग नोखा को पत्र लिखकर राज्य राज मार्ग 87 A के खण्ड रोड़ा से सारूण्डा व रोड़ा से पांचू तक सड़क की तत्काल मरम्मत करवाने की मांग की ।
  • विधायक बिश्नोई ने कहा कि राज्य राजमार्ग 87 A के खण्ड रोड़ा से सारूण्डा तक सड़क की हालात बहुत खराब है और आम जन को आने-जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।  विधायक बिश्नोई ने कहा कि राज्य मार्ग 87 A के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण के प्रस्ताव केेन्द्रीय सड़क निधि के तहत केन्द्र सरकार को भिजवाये गये है इसे जल्द ही स्वीकृत करवायेंगें ।
  • तब तक रोड़ा से सारूण्डा तक मरम्मत का कार्य तुरन्त करवाने की मांग की ।  विधायक बिश्नोई ने कहा कि यह कार्य पूर्ण होने के बाद दूसरे चरण में रोड़ा से पांचू तक भी सड़क की हालत बहुत खराब है और तीन-चार लाॅ लाइन एरिया मे सड़क बहुत ज्यादा खराब है इसका भी मरम्मत कार्य जल्दी करवाया जाए । ताकि आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।