अखिल राजस्थान संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष विधानी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर बीकानेर के आगे काली दिवाली मना कर धरना प्रदर्शन किया गया।। प्रदेश अध्यक्ष विधानी ने कहा कि , ग्रेड पे 3600 परिवेदना निस्तारण , बोनस लागू करना आदि मांगों के लिए धरना दिया ,सरकार कह रही है – कर्मचारियों को तदर्थ बोनस देने सरकार पर 500 करोड़ रुपए का भार आएगा , परंतु सरकार यह भी स्पष्ट करें विधायकों के वेतन भत्तों में किराए भत्तों में बढ़ोतरी करने से क्या सरकार को किसी प्रकार का आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है, 500 करोड़ प्राप्त हो रहे हैं , कर्मचारियों के साथ ऐसा भेदभाव क्यों किया जा रहा है,क्या कर्मचारियों के बिना सरकार शासन चलाने की कल्पना कर सकती है।
वह कर्मचारी वर्ग जिसने आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना महामारी के अंदर काम किया अपनी जान को खतरे में डालकर आप के साथ कार्य किया, स्वैच्छिक तौर से आर्थिक राशि भी प्रदान करी।। और आप द्वारा कर्मचारियों के साथ भद्दा मजाक किया गया है, 25% नगद बोनस राशि , 75% राशि जीपीएफ में जमा , किस प्रकार का मजाक है सरकार द्वारा कर्मचारियों से, कर्मचारी कोई आपसे भीख नहीं मांगते हैं, कर्मचारी अपना हक मांगते हैं , मैं सभी संगठन के पदाधिकारियों से निवेदन करना चाहूंगा वह सरकार के इस इस कथन का, और इस बोनस आदेश का पूर जोर से विरोध करें।सभी से निवेदन है कि इस में सक्रियता दिखावे, 25 परसेंट बोनस कोई भीख नहीं चाहिए हमें हमें अपना हक चाहिए,अखिल राजस्थान संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की ओर से, कार्यकारिणी की मीटिंग मैं निर्णय लिया गया है कि अब, पूरे बीकानेर में संघ का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।। और सरकार के तानाशाही रवैया के विरुद्ध आवाज बुलंद किया जाएगी।। कलेक्ट्रेट के आगे हुए प्रदर्शन में श्री जितेंद्र गहलोत, तरुण मोदी, हिमांशु खत्री , प्रभु दयाल एवं लक्ष्मी नारायण बाबा शामिल हुए