लाखों की तादाद में नशीली गोलियों सहित दो तस्करों को दबोचा


  • एसपी कृष्णिया की जिला स्पेशल पुलिस टीम ने अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही की है, जिसमे डीएसटी ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर खून को पानी बना देने वाली लाखों की तादाद में नशीली गोलियों सहित दो तस्करों को दबोचा है ।
  • बुधवार को “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित व डायरेक्ट सुपरविजन में कार्य कर रही डीएसटी के डीवाईएसपी ईश्वर सिंह व नाल थानाधिकारी विक्रम चारण की संयुक्त टीम द्वारा इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।
  • डीएसटी के डीवाईएसपी ईश्वर सिंह ने बताया कि जिला पुलिस स्पेशल सेल की टीम अलर्ट मोड़ पर काम कर रही है, बुधवार को डीएसटी के खुफिया तंत्र से सूचना मिली कि कोयले से भरे ट्रक में तस्करों द्वारा भारी मात्रा में नशे की तस्करी की जा रही है । इस पर हरकत में आई डीएसटी टीम ने सूचना की पड़ताल कर तस्करों की लोकेशन पता करने में जुट गई, थोड़ी ही देर में तस्करों की लोकेशन नाल थाना क्षेत्र में होना पुख्ता हो गई । जिस पर तुरंत इसकी इत्तला नाल थानाधिकारी विक्रम चारण को दी गई । और डीएसटी व नाल थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने नाकाबन्दी कर कार्यवाही करते हुवे जैसलमेर बाईपास के पास नाल थाना क्षेत्र में कोयले से भरे ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई, जिसमे लाखों की तादाद में अवैध नशीली गोलियां ट्रक में लोडेड थी। जिस पर पुलिस टीम ने ट्रक सवार दो तस्करों को दबोच लिया । पुलिस टीम द्वारा इनके कब्जे से 1 लाख 34 हजार 500 अवैध नशीली गोलियां व ट्रक नम्बर आरजे 19 जीडी 2982 को जब्त किया गया ।
  • पकड़े गए तस्करों की पहचान बिशन कुमार पुत्र भवरलाल जाति बिश्नोई उम्र 32 साल निवासी चिडींमोटाई पीएस चाखू फलोदी जोधपुर व मंगलाराम पुत्र हरलाल बिश्नोई उम्र 28 साल निवासी तालरिया पीएस नोख पोकरण जैसलमेर के रूप में हुई है ।
  • वंही पुलिस आरोपी तस्करों से सख्ताई से पूछताछ कर रही है की इतनी मात्रा में अवैध नशीली गोलियां कंहा से खरीद कर लाई गई व इतनी बड़ी खेप को किसे और कंहा सप्लाई करने जा रहे थे । हालांकि पुलिस पूछताछ में आरोपी तस्करों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नही मिल पाया है । वंही आरोपियों के गृह जिले की थाना पुलिस से इनके सम्बंध में जानकारी खंगाली जा रही है ।
  • इस ऑपरेशन में शामिल टीम सदस्यों में डीएसटी के जयकुमार उप निरीक्षक,पर्वतसिंह सहायक उप निरीक्षक,धारा सिंह कॉन्स्टेबल, बिट्टु कुमार,गोगराज, मुकेश,डीआर पुनम व नाल थानाधिकारी मय पुलिस टीम आदि शामिल रहे ।
  • उल्लेखनीय है, कप्तान कृष्णिया की डीएसटी के मजबूत खुफिया तंत्र की बदौलत जिले में इन दिनों नशे के सौदागरों व आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बदमाशों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत बखूबी अंजाम दिया जा रहा है । जिससे इन काले कारनामों में लिप्त बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है ।