बारां थप्पड़ प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच, ग्राम विकास अधिकारी 5 दिनों से असहयोग आंदोलन पर, उच्च शिक्षा मंत्री भाटी को सौंपा ज्ञापन


 

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जयपुर ब्लांक बीकानेर के नेतृत्व में आज राजस्थान के उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी व लुणकनसर के विधायक सुमित गोदारा को ज्ञापन दिया और मौके पर ही मंत्री महोदय द्वारा केके पाठक शासन सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज व कुलदीप जी रांका प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री को फोन करवाया बीकानेर ब्लॉक के ब्लॉक मंत्री लक्ष्मी नारायण प्रजापत ने बताया कि निर्दोष *ग्राम विकास अधिकारी शंकेस डे* के राजेंद्र विजय जिला कलेक्टर बारां के द्वारा थप्पड़ मारने के प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर जांच करवाने हेतु राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी 5 दिनों से असहयोग आंदोलन कर रहा है।

वैश्विक महामारी के इस विकट समय में जहां एक और माननीय मुख्यमंत्री महोदय बहुत अधिक संवेदनशीलता से संपूर्ण प्रशासन को प्रोत्साहित कर एवं साथ लेकर प्रदेश की जनता के जीवन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं वहीं दूसरी और प्रदेश में कुछ अधिकारी माननीय मुख्यमंत्री महोदय की भावनाओं के विपरीत कृत्य कर फ्रंटलाइन कोरोना वांरियर्स का मनोबल गिराने का कृत्य कर रहे हैं जिसकी पराकाष्ठा श्रीमान राजेंद्र विजय जिला कलेक्टर बारां के द्वारा क्वारंटाइन सेंटर के निरीक्षण के दौरान आवेश में आकर ग्राम विकास अधिकारी शंकेस डे के थप्पड़ मारकर की गई।

श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय जिले में प्रशासन का चेहरा होते हैं ऐसे में जिले के सर्वोच्च पद पर पदासीन अधिकारी के इस प्रकार के एवं अमानवीय व्यवहार से प्रदेश के आमजन में संपूर्ण कर्मचारी जगत में बहुत अधिक निराशा का भाव उत्पन्न हुआ है जिला कलक्टर बारां के द्वारा *ग्राम विकास अधिकारी के थप्पड़* मारने की घटना पर पंचायती राज विभाग द्वारा तत्परता दिखाते हुए उसी समय जिला परिषद से तथ्यात्मक रिपोर्ट प्राप्त की गई थी श्रीमान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बारां के द्वारा दिनांक 14 मई 2021 प्रेषित रिपोर्ट में *थप्पड़ मारने की घटना की पुष्टि की गई है* तथ्यात्मक रिपोर्ट प्राप्त होने एवं घटना की सत्यता प्रमाणित होने के 5 दिवस बाद भी इस विषय में सरकार के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से प्रदेश के आमजन व कार्मिकों में बहुत अधिक निराशा का भाव उत्पन्न हो रहा है सरकार द्वारा दोषी जिला कलेक्टर के विरूद कार्रवाई करने में विलंब के कारण उन्हें पर्याप्त समय मिल गया श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय द्वारा जिले के *प्रभावशाली व्यक्तियों का उपयोग कर पीड़ित ग्राम विकास अधिकारी पर बहुत अधिक दबाव बनाया जा रहा है।

लगातार अलग-अलग बयानबाजी किए जा रहे हैं संबंधित ग्राम विकास अधिकारी एवं उसके परिजनों पर दबाव बनाकर दिनांक 17 मई 2021 को जिला कलेक्टर महोदय द्वारा तैयार करवाए गए प्रेस नोट एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को दिए गए पत्र में ऐसी कोई घटना नहीं होने की बात लिखते हुए पीड़ित ग्राम विकास अधिकारी के हस्ताक्षर करवा लिए गए यह बात इसे प्रमाणित हो रही है कि इन दोनों दस्तावेजों से संबंधित ग्राम विकास अधिकारी नाम ही *शंकेस कुमार डे के स्थान पर शंकर कुमार डे* लिखा गया है उसे तहसील का कार्मिक बताया गया है क्या कोई व्यक्ति खुद के हस्ताक्षर के नीचे खुद का नाम को भी गलत लिखेगा क्या घटना के दिन 14 मई 2021 को श्रीमान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बारां द्वारा थप्पड़ मारने की घटना की पुष्टि की भेजी गई तथ्यात्मक रिपोर्ट गलत है इस पर श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय द्वारा तैयार करवा कर दबाव में ग्राम विकास अधिकारी के हस्ताक्षर करवाएं गए है ।

आश्चर्यजनक बात यह है कि इन दोनों दस्तावेजों के आधार पर श्रीमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बारां के द्वारा पंचायती राज विभाग को प्रेषित पत्र में भी संबंधित ग्राम विकास अधिकारी का नाम शंकर कुमार डे ही लिखा गया है श्रीमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद द्वारा एक दूसरे के पूरक हैं किस प्रकार श्रीमान जिला कलेक्टर द्वारा अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर लगातार संबंधित ग्राम विकास अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाकर घटना की सत्यता को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है पीड़ित ग्राम विकास अधिकारी पर लगातार दबाव बनाकर उन्हें मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है उन्हें हमारे साथियों से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है *जिससे कोई भी घटना घटित हो सकती है* श्रीमान जी दोषी अधिकारी को सजा दिलवाने की मांग को लेकर आपका ध्यान आकर्षण के लिए राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ विगत चार दिवस से असहयोग आंदोलन कर रहा है अंतः आपसे सादर आग्रह है कि संबंधित जिला कलेक्टर महोदय के विरुद्ध उच्च स्तरीय जांच दल गठित कर संपूर्ण घटना की स्पष्ट जांच करवाने का श्रम करें जांच प्रभावित नहीं हो इसलिए श्रीमान जी जिला कलेक्टर बारां को पद से हटा कर अनुग्रहित करें ।

इस प्रकार से ज्ञापन दिया गया जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी जिला समन्वयक भागीरथ आचार्य, चिरंजीव शर्मा व विकास श्रीमाली उपस्थित थे मंत्री भंवरसिंह भाटी ने शिष्ट मंडल के सामने ही प्रमुख सचिव (cm)श्री कुलदीप रांका को ज्ञापन के बारे में घटना के बारे में विस्तार से बात की तथा मंत्रिमंडल की आज होने वाली वर्चुअल मीटिंग में भी सी एम साहब को अवगत करवाऊंगा।