हिंदू जागरण मंच बीकानेर महानगर द्वारा कोविड-19 से व्याप्त अनियमितताओं के संबंध में केलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


  • आज दिनांक 28 सितंबर 2020 को हिंदू जागरण मंच बीकानेर महानगर द्वारा कोविड-19 से संबंधित चिकित्सा क्षेत्र में व्याप्त अनियमितताओं के संबंध में एक ज्ञापन प्रतिनिधि मंडल द्वारा कलेक्टर को सौंपा गया जिसमें ड्यूटी पर रहने वाले नर्सिंग स्टाफ व अटेंडेंट गायब रहते हैं, अंदर भर्ती मरीज की पूर्ण सार संभाल ना होना, ऑक्सीजन जैसी व्यवस्था पर्याप्त ना होना यह सभी मृत्यु दर के कारण बताए गए हैं इन सब के कारण शहर कोरोना सुपरस्पेशलिस्ट वार्ड में तड़पते तड़पते मर चुके उनको किसी ने नहीं संभाला इस पर प्रशासन ध्यानाकर्षण करे व  कोरोना पीड़ित की अन्य बीमारियों का इलाज ना होना, घर से दिया गया खाना व्यक्ति तक 4 घंटे देरी से पहुंचना और मुख्य चिकित्सा अधिकारी का बयान कि 14 दिन के बाद कोविड का असर नहीं रहता गैर जिम्मेदाराना है और कई लोग इसी लापरवाही के चलते काल का ग्रास बन चुके हैं। इस ज्ञापन पर कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही एक कमेटी गठित करके सब की जांच करवाई जाएगी और व्यवस्था को सुचारू की जाएगी। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रांत संयोजक श्री जेठानंद व्यास प्रांत विधि प्रमुख एडवोकेट शैलेश गुप्ता महानगर संयोजक अंकित भारद्वाज हरि सिंह आदि थे ।