किसानों के समर्थन में इन जनसंगठनों की बैठक हुई, किया भारत बंद का समर्थन, देखे खबर


  • 6 दिसंबर 2020
  • किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनो, प्रस्तावित बिजली विधेयक 2020 वापस लेने,न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देनें की मांग को लेकर, अखिल भारतीय सयुक्त किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर 8 दिसंबर के भारत बंद को सफल बनाने के जनसंगठनों की बैठक हुई।बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा, अखिल भारतीय खेत मजदूर युनियन,अॉल इंडिया लॉयर्स युनियन शामिल थें।
  • बैठक में 10 दिन से दिल्ली में शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों के आंदोलन का समर्थन किया गया और सरकार द्वारा दमन, किसानों की उपेक्षा की निंदा की गयीं।बैठक में अखिल भारतीय किसान सयुंक्त संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर भारत बंद को समर्थन किया गया। जनसंगठनों द्वारा बंद के लिए कृषि मंडी व्यापारियों, विभिन्न व्यापारी, जनसंगठनों, मजदूर संगठनों से संपर्क किया जाएगा।
  • बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा के जेठाराम लाखुसर, अखिल भारतीय खेत मजदूर युनियन के भंवर लाल मेघवाल, ऑल इंडिया लॉयर्स युनियन के एडवोकेट बजरंग छींपा,सीटू से अंजनी कुमार शर्मा, एसएफआई के पूर्व उपाध्यक्ष रामगोपाल बिश्नोई,भारतमाला किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष छोगाराम तर्ड, माकपा नेता मुखराम गोदारा, किसान सभा के भरत कस्वां, घेवर राम मेघवाल, मदन मुंड आदि उपस्थित थे।