पीहर जाने का कहकर निकली विवाहिता दो दिन से लापता, पति ने कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज


  • बीकानेर।
  • अपने पीहर जाने का कहकर निकली विवाहिता दो दिन से लापता है। अभी तक घर नहीं लौटने पर पति व परिवाजन काफी परेशान है। काफी खोजबीन के बाद भी विवाहिता का पता नहीं चलने पर पति नयाशहर थाने पहुंचा और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
  • नत्थूसर गेट के अंदर रहने वाले नारायण व्यास पुत्र मदनगोपाल ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी बारहगुवाड़ निवासी विजय शंकर की बेटी उमा के साथ 2017 में हुई थी। कल उसकी पत्नी उमा अपने पीहर जाने का कहकर घर से निकली थी, अभी तक वापिस नहीं लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू की।