
नए साल में मकर संक्रांति और छठ मेला पर रहेगा अवकाश, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
जयपुर नए साल ( 2021) में जयपुर जिले में मकर संक्रांति एवं मेला छठ का सरकारी अवकाश होगा। जयपुर के कलेक्टर अंतरसिंह नेहरा ने आज अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए इन दोनों स्थानीय अवकाशों की घोषणा की।
इस संबंध में जिला कलेक्टर अन्तर सिंह नेहरा ने एक आदेश भी जारी किया। जिसमें मकर संक्रांति (14 जनवरी) एवं मेला छठ (11 अक्टूबर) का स्थानीय अवकाश घोषित किया है। गौरतलब है कि जयपुर जिले में मकर सक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। छतों पर सुबह से ही पतंगबाजी शुरु हो जाती है, जो कि देर शाम तक चलती है। यहां दान पुण्य किया जाता है। इसी तरह शारदीय नवरात्रों में छठ मेला भरता है। यह एक बड़ा धार्मिक आयोजन होता है।


