भारत में बंद हो सकती है Mahindra Thar की 6-सीटर गाड़ी, जानें क्या है इसके पीछे कारण


  • Mahindra ने हाल ही में भारत में थार को लॉन्च किया था। इस कार को भारत में तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी ने कार बुकिंग लेने के साथ डिलिवरी भी शुरू कर दी है। इस कार भारी डिमांड के चलते मौजूदा समय में वेटिंग पीरियड काफी ज्यादा है। महिंद्रा ने भारतीय बाजार में लॉन्च किए गए सभी नए थार के ब्रोशर को अपडेट कर दिया है। जिसमें इस कार के बेस स्पेक का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। ऐसे में इस बात की पुष्टि के संकेत हैं, कि महिंद्रा अपने 6-सीट वाले वर्जन को बंद कर सकती है। कंपनी ने थार को शुरुआत में तीन वेरिएंट्स AX, AX(O) और LX में पेश किया गया था। महिंद्रा ने कार के AX ट्रिम के लिए बुकिंग्स लेना भी बंद कर दिया है। इस ट्रिम के तहत ही थार 6 सीटर वेरियंट उपलब्ध था।

     

     

  • कंपनी ने बेस-स्पेक मॉडल के लिए बुकिंग स्वीकार करना भी बंद कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर ग्राहकों ने टॉप-स्पेक एलएक्स (LX) वेरिएंट का विकल्प चुना। इसके चलते एसयूवी के लाइन-अप से बेस-स्पेक मॉडल को बाहर करने का निर्णय लिया गया है। ग्लोबल NCAP की रिपोर्ट के मुताबिक थार का 6-सीटर वेरिएंट अन्य वैरिएंट की तुलना में कम सुरक्षित है। शायद यही वजह है की इस वैरिएंट को बंद किया जा रहा है। ग्राहकों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बेस-स्पेक वेरिएंट को स्थायी रूप से बंद कर दिया हो। हालांकि अभी तक महिंद्रा की तरह से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें कि लॉन्च के समय बेस-सपेक की कीमत 9.80 लाख रुपये तय की गई थी।
  • महिंद्रा थार को चाइल्ड प्रेटक्शन रेटिंग में भी 4 स्टार मिले। अडल्ट ऑक्युपेंट प्रटेक्शन के लिए कार को 17 में से 12.52 पॉइंट्स मिले। वहीं चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रटेक्शन में इस कार को 49 में से 41.11 पॉइंट्स मिले। चाइल्ड प्रटेक्शन के मामले में इस कार को Mahindra XUV300 से भी ज्यादा पॉइंट्स मिले। जबकि इस कार को NCAP क्रैश टेस्ट में 5 में से 5 स्टार मिले थे।