बीकानेर। ब्लैक में राशन सामग्री बेचने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी द्वारकाप्रसाद हाटीला ने जिला रसद अधिकारी,प्रवर्तक निरीक्षक,जिला रसद अधिकारी,कम्प्यूटर सूचना सहायक,कोलायत तहसील क्रय विक्रय सहकारी समिति और इस कृत्य में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं।
घटना पाबूबारी के बाहर 01 फरवरी 2018 से 10 मई 2018 की हैं। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपियों ने बेइमानी के आशय से कूटरचित दस्तावेजों को तैयार किया और बाद में ऑनलाईन झूठी एंटी करवायी। आरोपियों ने धोखे से षडयंत्रपूर्वक सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाकर ब्लैक में राशन सामग्री को बेचा और उससे अर्जित धनराशि को आपस में बंाट लिया। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच संजय सिंह को सौंपी हैं।