RJ : अन्सल सुशान्त सिटी काॅलोनी में बढती असुविधा को लेकर ऑफिस पर लगाया ताला


  • बीकानेर/कमल स्वामी /4 अगस्त
  • अन्सल सुशान्त सिटी काॅलोनी बीकानेर में बढती असुविधा को लेकर आॅफिस पर लगाया ताला। काॅलोनी वासियों का कहना है कि काॅलोनी में प्लाट देते समय किये‌ गये वादों के मुताबिक आज तक किसी बात को पुरा नही किया गया है। काॅलोनी की चारदिवारी सहित तारबंदी टूटी हुई हैं जिससे असुरक्षित हैं, साथ ही राजकीय व्यवस्था से पानी सप्लाई को भी कोई अता पता नहीं चल पा रहा है। सिवरेज व चेम्बर की स्थिति खराब है कोई सुध नहीं ले रहा है। वर्षा के पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, वाटर हार्वेस्टिंग एवं रि-साइकलिन का काम भी बाकी है। रोड लाईटें की समस्या काफी समय से व्याप्त है। इन असुविधाओं को लेकर मोहल्ले वासियों ने सुशान्त सिटी के आफिस से कर्मचारियों को बाहर निकाला और ताला लगा कर विरोध प्रदर्शन किया। इस समय गजेन्द्र कुमावत, रामलाल, किशन लाल सोलंकी, विशाल इत्यादी ने जताया विरोध।