रोशनी घर चौराहे पर लगे ठेलों का स्थानीय लोगों ने किया विरोध


  • बीकानेर। रोशनी घर चौराहे पर लगने वाले ठेलों का स्थानीय लोगों द्वारा विरोध करने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले को शांत करवाया गया है। आज सुबह बड़ी संख्या में ठेले रोशनी घर चौराहे और उसके पास वाली गली में खड़े हो गए। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थानीय लोग और ठेले वाले आपस में उलझ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेले वालों के कारण अत्यधिक भीड हो जाती है और गंदगी फैल जाती है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ठेलों को एकबारगी हटा दिया और हिदायत दी है कि गली में गाड़े ना लगाए जावे। जहां पर भी गाड़े लगाएं जाए वहां पर उचित दूरी हो और गंदगी ना फैले। जिसके बाद मामला शांत हुआ।