तय समय के बाद भी शराब की दुकान मिली खुली, दुकान को किया सीज, देखे खबर


बीकानेर। बीकानेर में कोरोना अनकंट्रोल होता जा रहा है। इसके बावजूद भी कुछ व्यक्ति अभी भी लापरवाह बने हुए है। लापरवाही बरतने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
अभी-अभी नोखा रोड शिव वैली के सामने महाराजा वाइन्स को सीज किया है। रात्रि 9.30 बजे के बाद भी शराब बेची जा रही थी। मौके पर एरिया मजिस्ट्रेट पहुंची है।