
देर रात आधा दर्जन लोगों ने की टोल प्लाजा बिल्डिंग पर तोडफ़ोड़, हुई फायरिंग, सीसीटीव में कैद हुई वारदात
बीकानेर। आधा दर्जन लोगों द्वारा मुकाम टोल प्लाजा बिल्डिंग पर बुधवार देर रात तोडफ़ोड़ करने की खबर सामने आई है। जहां बताया जा रहा है कि जेडी मगरा से रात को बारात निकली थी वाहन में सवार लोगों द्वारा टोल मांगने पर मारपीट की और टोल के केबिन व ऑफिस में जमकर तोडफ़ोड़ की। कईं लोगों ने बेरिकैट्स तोड़ दिए और फायरिंग करने की भी सूचना सामने आ रही है। हालांकि थाने में अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। बारात की सूचना मिलने पर नोखा सीआई ईश्वरप्रसाद जांगिड़ जाब्ते के साथ मौके पर पंहुचे। पुलिस जब तक मौके पर पंहुची तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। हालांकि सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसमें फायरिंग करता हुआ कोई नजर नहीं आा रहा है। मामले की जांच गहनता से चल रही है। टोल पर कुछ पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।


