UP में साईकल पर बैठ झाड़ू चलाने की फिराक में केजरीवाल; संजय सिंह पहुंचे अखिलेश से मिलने…


उत्तर प्रदेश राज्य में आने वाले वर्ष यानी 2022 में विधानसभा चुनाव होने को है। इसके लिए सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में लग चुकी है। अभी मौजूदा हालात को देखते हुए जनता के मूड की बात करें तो फिलहाल बीजेपी की सामने यूपी में सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी नजर आ रही है। इसी बीच उत्तरप्रदेश से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह आज अचानक ही लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी दफ्तर पहुंचे। सपा दफ्तर में संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ बैठक की। इस खबर के बाद से ही उत्तरप्रदेश की राजनीति में उलट–फेर की संभावनाएं जगती हुए दिख रही है। कुछ लोग यह भी अनुमान लगा रहे हैं कि अब उत्तरप्रदेश में आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी पर समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन हो सकता है।

सपा छोटी पार्टियों के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी

आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले समाजवादी पार्टी(SP) प्रमुख व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव(CM Akhilesh Yadav) ने कहा था कि साल 2022 विधानसभा चुनाव में सपा किसी भी बड़े राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने कुछ समय पहले यह भी कहा था कि अब समाजवादी पार्टी(SP) छोटी पार्टियों के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी।