अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावके लिए डेमोक्रेटिक की तरफ से कमला हैरिस की उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही तमिलनाडु के तिरुवूरुर जिले में मन्नारगुडी के पास स्थित उनके पैतृक गांव पिंगनाडु को पोस्टरों से सजा दिया गया। गांववालों ने उनकी जीत की कामना की है। श्री सेवगा पेरुमल मंदिर के रामदतन ने न्यूज एजेंसी एएनआई “कमला हैरिस के नाना पीवी गोपालन का जन्म इसी गांव में हुआ था। उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक की तरफ से उम्मीदवार बनाए जाने पर ग्रामीणों ने चुनाव में उनकी सफलता की कामना करते हुए बैनर लगाए हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि पीवी गोपालनने आगे की पढ़ाई के लिए गांव छोड़ दिया और बाद में अपनी बेटी श्यामला के साथ अमेरिका चले गए। कमला की मां श्यामला गोपालन चेन्नई में पैदा हुईं। श्यामला एक प्रमुख कैंसर शोधकर्ता और कार्यकर्ता बन गईं। उन्होंने कहा, “मुझे पता चला है कि कमला अमेरिकी सीनेट में कैलिफोर्निया का प्रतिनिधित्व करने वाली एक बहुत ही कुशल वकील हैं।” यहां दिलचस्प तथ्य यह है कि इस गांव के लगभग 4-5 परिवार कैलिफोर्निया के निवासी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस गांव में अब कमला हैरिस के कोई रिश्तेदार नहीं है। लेकिन यह परिवार मंदिर में अपना दान करता है। अब यही मंदिर कमला के बीच एक कड़ी है।
इससे पहले डेमोक्रेटिक वाइस प्रेसिडेंट नॉमिनी कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस ने रविवार को एक पोस्टर की एक तस्वीर साझा की। कैलिफोर्निया स्थित 35 वर्षीय वकील मीना ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि पोस्टर की फोटो उन्हें तमिलनाडु से भेजी गई थी। पोस्टर में तमिल लिपि में एक पाठ के साथ हैरिस की तस्वीरें हैं। उसपर लिखा है, “पीवी गोपालन की पोती विजयी हो”।