जया किशोरी के गृहस्थ जीवन में प्रवेश, जानें तैयारी और आशाएं


जया किशोरी(Jaya Kishori) भारत की मशहूर साध्वी हैं। जया किशोरी(Jaya Kishori) को सबसे युवा साध्वी भी कहते हैं। जया किशोरी का सही नाम जया शर्मा है। मूल रूप से राजस्थान राज्य के गंगानगर की रहने वाली जया किशोरी कृष्ण भजन गाकर, बहुत ही कम उम्र में लोकप्रिय हो गई थी। अब जया किशोरी कृष्ण भजन के साथ साथ प्रवचन भी करती हैं। सोशल मीडिया(Social Media) के जरिए जया लोगों को मोटिवेट भी करती हैं। आपको सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे जिसमें जया लोगों को भरी सभा के समक्ष मोटिवेशनल स्पीकर(Motivational Speaker) के तौर पर मोटिवेट कर रही है। आइए आपको बताते हैं, जया किशोरी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जिसे शायद ही आप जानते हों।

भक्ति के साथ-साथ मोटिवेशनल स्पीकर भी है जया

जया किशोरी सोशल मिडिया(Social Media) और अपने यूट्यूब चैनल(Youtube Channel) के माध्यम से लोगों का मनोबल बढ़ाने का प्रयत्न करती रहती हैं। जया किशोरी(Jaya Kishori) समय–समय पर अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो(Video) डालती रहती है। वीडियो से कई लोग अच्छी सीख भी लेते है। जया से प्रेरणा लेकर कई युवाओं में भक्ति भावना भी बढ़ रही है। जया किशोरी(Jaya Kishori) देश के अलग अलग राज्यों में जाकर अपने प्रवचन सुनाती हैं। आपको बता दें कि जया किशोरी के कार्यक्रम के लिए एडवांस बुकिंग(Advance Booking) चलती है। जया किशोरी के पिता ही उनके मैनेजर(Manager) हैं। जया के पिता बतौर मैनेजर कार्यक्रमों की बुकिंग लेने का कार्य करते हैं।

9 लाख 50 हजार लेती है एक कार्यक्रम के लिए

मीडिया(Media) में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार जया किशोरी(Jaya Kishori) के कार्यक्रम की फीस 9 लाख 50 हजार रूपए है। जया एक कार्यक्रम के लिए 9 लाख 50 हजार से कम काम नहीं लेती। बुकिंग के समय आधे पैसे एडवांस में देने होते हैं और आधा पैसा कार्यक्रम होने के बाद। एक कार्यक्रम के लिए लाखों रुपए लेने वाली जया अपनी कमाई का बहुत बड़ा हिस्सा गरीबों में दान कर देती है। जया एक ट्रस्ट भी चलाती है जो जरूरतमंदों की मदद करते हैं।

लव मैरिज की मानती है बेहतर

जया किशोरी(Jaya Kishori) कहती हैं कि वो और लड़कियों की तरह शादी के बंधन में बंधना चाहती है, और साथ ही साथ मां बनने का शौक रखती हैं। शादी को लेकर उनकी प्लानिंग यह है कि जब सही लड़का मिल जाए और अगर उसके साथ ट्यूनिंग(Tuning) बैठ जाए तो जया उस से शादी करने के लिए तैयार है। जया का कहना है कि लव मैरिज(Love Marriage) हमेशा अरेंज मैरिज से सही होता है। क्योंकि इसमें दोनों कि सहमति होती है। बाद में किसी को किसी भी बात के लिए जिम्मेदार नहीं बना सकते। आप लव मैरिज(Love Marriage) तभी करते हैं, जब आप उससे समझने लगते हैं।