जमीअत उलमा बीकानेर पिछले कई सालों से लगातार हिजरी साल के तीसरे महीने रबीउल अव्वल की 12 तारीख़ को हज़रत मुहम्मद स.अ.व. की प्रेरणा और तालीम से रक्तदान शिविर आयोजित करती आ रही है,जमीअत उलमा बीकानेर के जनरल सेक्रेट्री मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी ने बताया कि इस बार रक्तदान शिविर 30 अक्टूबर 2020 शुक्रवार को सुबह 09:00 बजे से PBM हॉस्पिटल बीकानेर में रखा गया है, क़ासमी ने बताया कि ब्लड कैम्प का मक़सद इंसानियत की ख़िदमत करना है और लोगों को यह पैग़ाम देना है कि हज़रत मोहम्मद साहब का जीवन और आपकी शिक्षा पूरी दुनिया के लिए रहमत और खैर है, पूरी दुनिया मे इस दिन को यौमे रहमत यानी करुणा दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है, इसलिए हम सभी लोगों से विनम्रतापूर्वक अपील करते हैं कि इस शिविर में ब्लड डोनेट कर इस कैम्प को कामयाब करें।।