
जयपुर-दिल्ली डबलडेकर ट्रेन 8 दिसंबर से नहीं चलेगी, 70 फीसदी यात्री कम होने पर लिया फैसला, पढ़े खबर
रेलवे ने जयपुर-दिल्ली के बीच रोज चलने वाली डबल डेकर ट्रेन 8 दिसंबर से बंद करने का फैसला किया है। कम यात्री मिलने की वजह से रेलवे ने यह फैसला लिया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन में प्रतिदिन क्षमता के सिर्फ 30 फीसदी यात्री ही आ रहे थे।
डबल डेकर ट्रेन जयपुर से रोज दिल्ली सराय के लिए सुबह 6 बजे रवाना होती थी। लेकिन, कोरोना के दौर में जब ट्रेन वापस शुरू हुई तो दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में 70 फीसदी तक हो गई।
जयपुर-दिल्ली अपडाउन करने वालों के लिए थी बेहतर ट्रेन
जयपुर से दिल्ली किसी कार्य के लिए जाने वाले लोगों के लिए ये ट्रेन सबसे अच्छा विकल्प था। सुबह जयपुर से 6 बजे चलकर सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचती है, जबकि वापसी में शाम को ये ट्रेन दिल्ली से शाम 5.50 बजे रवाना होकर रात 10.05 बजे जयपुर पहुंचती है।


