कोविड वेक्सिनेशन की तैयारियों के लिए दिए निर्देश, देखे खबर


  • बीकानेर,15 जनवरी।
  • 16 जनवरी 2021 को कोविड-19 के अंतर्गत वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस (DOIT)के माध्यम से की जाएगी। इस वीडियो कांफ्रेंस में जिला स्तर, ब्लॉक स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतिभागी जुड़ेंगे। सींथल के ग्राम विकास अधिकारी भगीरथ आचार्य एवम सरपंच मुन्नीदेवी ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर विकास अधिकारी, उपखंड अधिकारी, अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, प्रधान, उप प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि आदि जुड़ेंगे।उन्होंनें बताया कि निर्देशानुसार विकास अधिकारी सम्बंधित प्रधान, उप प्रधान को अपने स्तर पर इस बाबत सूचित करेंगे।
  • उन्होंने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि ग्राम पंचायत स्तर पर स्थानीय सरपंच, उपसरपंच, वार्ड पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि आदि को ई मित्र केंद्र के जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ने हेतु आवश्यक रूप से प्रेरित किया जा सके।
    ग्राम पंचायत स्तर पर राजीव गांधी सेवा केंद्रों को इस वीडियो कॉन्फ्रेंस से जोड़ने हेतु सूचना एवम प्रौद्योगिकी विभाग बीकानेर द्वारा कार्यवाही की जाएगी। ग्राम विकास अधिकारीगण को निर्देशित किया गया है कि समस्त राजीव गांधी सेवा केंद्रों को खुला रखने हेतु आवश्यक निर्देश जारी करें।