सर्किल सहायक विकास अधिकारी श्री राजेन्द्र स्वामी द्वारा ग्राम पंचायत सींथल का विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण किया गया।
ग्राम विकास अधिकारी भागीरथ आचार्य ने ग्राम पंचायत के रिकार्ड का निरीक्षण करवाया,प्रधानमंत्री आवासों का भौतिक रूप से निरीक्षण व सत्यापन किया। इसके अलावा ग्राम पंचायत में चल रहे जल जीवन मिशन के कार्यों को भी देखा।
मनरेगा रजिस्टर,स्टॉक रजिस्टर,लेजर,निविदा रजिस्टर,जन्म मृत्यु,विवाह रजिस्टर आदि का गहनता से निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पंचायत सहायक रमेश बीठू उपस्थित रहे।