महंगाई की मार:पेट्रोल 26 व डीजल 28 पैसे बढ़ा, ट्रांसपोर्टर्स ने 10% किराया बढ़ाया


  • जयपुर| पेट्रोल के दाम 100 होने में सिर्फ 6 रुपए ही कम रह गया है जबकि डीजल 14 रुपए ही कम हैं। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के 26 और डीजल के 28 पैसे रेट बढ़ा दिए। पेट्रोल 93.85 और डीजल 85.94 रुपए प्रति लीटर हो गया है। एलपीजी फेडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ का कहना है दूसरे प्रदेशों से यहां महंगे पेट्रोलियम से कारोबार प्रभावित हो रहा है।

विरोध में ट्रांसपोर्टर्स, गाड़ियों पर लगाए काले झंडे

  • जयपुर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल आनंद और कमर्शियल वाहन के अध्यक्ष दिलीप सिंह महरौली के नेतृत्व में हुई बैठक में 10% किराया बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन ने राज्य सरकार द्वारा वेट कम नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है।