जैसे जैसे बीकानेर में कोविड 19 की दूसरी लहर अपने पैर पसार रही है वैसे ही मरीज़ों के लिए होस्पिटल में ब्लड,प्लाज़्मा,एसडीपी की ज़रूरतें बढ रही है
फ़िक्र ए मिल्लत के संस्थापक फ़रियाद नज़ीर खान ने बताया की कल सुबह बीकानेर हेल्पिंग हैंडस के क़ोषाध्यक्ष अज़ीज़ खान से सूचना मिली कि कोठारी होस्पिटल में भर्ती मरीज़ लक्ष्मी देवी के लिए B नेगेटिव ब्लड ग्रूप की एसडीपी की सख़्त ज़रूरत है महासचिव बंटी गौरी ने सक्रियता दिखाते हुए फ़िक्र ए मिल्लत के नियमित डोनर मुहम्मद शकील से संपर्क किया तो वह तत्काल एसडीपी दान करने हेतु कोठारी होस्पिटल के ब्लड बैंक पहुँच गए,
इससे पहले मुहम्मद शकील 8 बार रक्त दान कर चुके है और आज पहली बार एसडीपी दान की है