दिनदहाड़े, भरे बाजार 16 साल की लड़की के साथ ये सब किया लड़कों ने, पढ़े खबर


  • जयपुर शहर के #Wall-City चारदीवारी क्षेत्र से भरी दोपहर भीड़ भरे बाजार से एक दो युवकों ने एक किशोरी के अपहरण का प्रयास किया। वह अपने चाचा के साथ घर लौट रही थी इस दौरान उसके चाचा को पीटा और उसे ले जाने की कोशिश की। किशोरी के चीखने—चिल्लाने पर भीड़ जमा हुई तो आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना #Jaipur-Police कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है और जांच आरपीएस स्तर की पुलिस अधिकारी कर रही है।

     

  • पुलिस ने बताया कि रामगंज क्षेत्र में रहने वाली 16 साल #Minor-Girl कि किशोरी के साथ यह घटना हुई। वह बाइक पर अपने चाचा के साथ थी इस दौरान कोतवाली इलाके में स्थित चौगान स्टेडियम के पास उसे चलती बाइक से ही खींचने की कोशिश की। बीच सड़क उससे अश्लील हरकतें कीं। साथ जाने का उसने विरोध किया तो बीच सड़क ही उसे बुरी तरह से पीटा और उसके बाद उसे जबरन अपने स्कूटर पर बैठाकर ले जाने का प्रयास किया।

     

  • लेकिन इस दौरान भीड़ जमा हो गई। आरोपी को पकडने की कोशिश की लेकिन वह अपने वाहन समेत फरार हो गया। पीडिता अपने चाचा के साथ कोतवाली थाने गई और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मारपीट की धाराओं समेत पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। #CCTV सीसीटीवी फुटेज निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता ने अनवर नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

     

  • कोतवाली पुलिस ने बताया कि डीजीपी ने सभी पुलिस थानों को महिला संबधी अपराधों के मामले में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी आधार पर महिला सबंधी अपराधों के खिलाफ जयपुर की पुलिस भी सतर्क है और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है।