
24 घंटे में इतने लाख संक्रमित मिले, 3.55 लाख ठीक हुए; 62 दिन में पहली बार ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा नए मरीजों से ज्यादा
देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच राहत भरी खबर आई। यहां सोमवार को 3 लाख 29 हजार 379 नए संक्रमितों की पहचान हुई, लेकिन 3.55 लाख संक्रमित ठीक हो गए। 62 दिन बाद ऐसा हुआ जब नए मरीजों से ज्यादा मरीजों ने महामारी को मात दी। इससे पहले 9 मार्च को 17,873 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी और 20,643 लोग ठीक हुए थे।
यह भी राहत की खबर है कि सोमवार को मिले नए संक्रमितों की संख्या पिछले 15 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 26 अप्रैल को 3.19 लाख केस सामने आए थे। पिछले 24 घंटे में 3,877 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई। इसके साथ ही एक्टिव केस में 30,412 की कमी हुई। इससे पहले 9 मार्च को एक्टिव केस में 2909 की कमी हुई थी।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में


