इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू) की सत्र जुलाई-2020 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ है। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, जोधपुर के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. अजयवर्धन आचार्य ने बताया कि इग्नू के नवीन प्रवेश आवेदन फार्म की अन्तिम तिथि 15 अक्टुबर 2020 से बढाकर 25 अक्टुबर 2020 कर दी गई है
परन्तु यह बढी हुई तिथी प्रमाण पत्र व सेमेस्टर पर आधारित कार्यक्रमों पर लागू नहीं होगी। यह प्रवेश प्रक्रिया आॅनलाईन इग्नू की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। इग्नू भारत का ही नही बल्कि विश्व का सबसे बड़ा दूरस्थ विश्वविद्यालय है, जो घर बैठे दूरस्थ शिक्षा पद्धति से गुणात्मक दृष्टि से उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवा रहा है। इग्नू के द्वारा कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुख के कई पाठ्यक्रमों का भी संचालन किया जा रहा है। इग्नू के समस्त पाठ्यक्रम अन्य विश्वविद्यालय के समकक्ष एवं पूर्ण रूप से मान्य है।
इग्नू अध्ययन केन्द्र बीकानेर (2305) के समन्वयक डाॅ रीेतेश व्यास ने बताया कि दिसम्बर 2020 के परीक्षा आवेदन फार्म भरने शुरू हो चुके है तथा उनकी फार्म भरने की दिनांक 12 अक्टुबर 2020 से 10 नवम्बर 2020 तक बिना विलम्ब शुल्क के है। अभ्यर्थी अपना परीक्षा आवदेन फार्म आनलाईन भर सकते है।