मिठाई के साथ डिब्बा तौला तो प्रशासन को इस न. पर दे सूचना, देखे खबर


जयपुर, उपभोक्ता मामले विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने बताया कि रक्षाबंधन त्योहार के अवसर पर मिष्ठान विक्रेता उपभोक्ताओं को मिठाइयों का तौल करते समय डिब्बे का वजन शामिल नहीं करें अन्यथा विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

शासन सचिव ने बताया कि रक्षा बंधन त्यौहार के अवसर पर त्यौहार के अवसर पर मिठाइयों की बिक्री बढ जाती है ऎसे में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा किया जाना जरूरी होता है इसके लिए विधिक माप विज्ञान टीम को सतर्क होकर कार्य करने के दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन त्यौहार के अवसर पर कोई भी दुकानदार मिठाई के साथ डिब्बा तौलता है तो उपभोक्ता उसकी शिकायत उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1800-180-6030 पर प्रमाण सहित दर्ज करवा सकते हैं ताकि ऎसे दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।