पति-पत्‍नी को भारी पड़ी जमीन के सौदे में धोखाधड़ी,1.5 करोड़ रुपये की ठगी


  • बीकानेर,  पति-पत्‍नी को भारी पड़ी जमीन के सौदे में धोखाधड़ी, व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने जमीन की सौदेबाजी में जालसाजी पूर्वक 1.5 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।परिवादी के अनुसार आरोपियों ने उससे जमीन के सौदे के रुपये लिये, बाद में जमीन दूसरे को बेच दी जबकि उसके दिये रुपये भी वापस नहीं कर रहा है।
  • थानाधिकारी अरविन्‍द भारदवाज ने बताया कि बीकानेर में जयनारायण व्‍यास कॉलोनी स्थित एलआईसी भवन के पास मकान 6-सी-32 के निवासी कृष्णसिंह राठौड़ पुत्र राम सिंह की ओर से सोमवार को मिली रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पति-पत्‍नी निर्मल कामरा, श्रीमती ममता कामरा सहित भूपेन्‍द्र कुमार मिड्ढा व सुरेन्‍द्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
  • परिवादी कृष्णसिंह राठौड़ ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी पति-पत्‍नी निर्मल कामरा, श्रीमती ममता कामरा सहित भूपेन्‍द्र कुमार मिड्ढा व सुरेन्‍द्र कुमार ने उदासर में ली गई एक जमीन के मामले में उससे जालसाजी कर उसके लगभग 1.5 करोड़ रुपये की ठगी की है।राठौड़ ने बताया कि वर्ष 2017 में सरकारी नौकरी से रिटायर होने के बाद वह आरोपियों में शामिल बिल्‍डर के संपर्क में आया था। इस बिल्‍डर ने बाद में साजिश के तहत उदासर में एमओयू किया और 30 लाख रुपये लिये।बाद में आरोपी उसकी पत्‍नी व साले से नजदीकियां बना ली और किसी ना किसी बहाने रुपये लेते गए और कुल डेढ करोड रुपये ले लिये। उसके पास रखे भूखंड भी बेच दिये।रुपये देने से इंकार कर दिया। मामले की जांच एसआई आनंद मिश्रा को सौंपी गई है।